April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बर्फबारी के बीच बड़गाम में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी ढे़र

जम्मू-कश्मीर के बड़गाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ के वक्त इलाके में भारी बर्फबारी हो रही थी। इसके बावजूद सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर कर ढेर कर दिया। यहां अभी कुछ और आतंकियों छिपे हो सकते। उनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह बड़गाम के चरार-ए-शरीफ इलाके के हपतनार जंगलों में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्यवाही में 2 आतंकी ढेर हो गए।

Share to...