April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ममता की रैली में गरजे बीजेपी के नेता

बीजेपी सरकार में थे, मंत्री थे, सांसद थे, बीजेपी के लिए वोट मांगते थे, आज विरोधी मंच पर दिखे। शनिवार को कोलकाता के बिग्रेड मैदान में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मेगा रैली में बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और अरुण शौरी पहुंचे। उनके साथ बीजेपी के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा भी मौजूद थे। रैली में अपनी ही पार्टी के खिलाफ सबसे ज्यादा मुखर बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा दिखे। आते ही मंच पर उन्होंने अपने ही अंदाज में दहाड़ लगाई।
शत्रुघ्न सिन्हा ने माइक थामा तो फिर रुके नहीं। मोदी सरकार की सबसे बड़े विरोधी की तरह बखिया उधेड़ी। नोटबंदी से लेकर राफेल तक पर तीर चलाए। शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी से पूछा कि आप जब तक सवालों से भागते रहेंगे तब तक हम सबको मानना पड़ेगा कि वाकई चौकीदार चोर है। उन्होंने कहा कि देश बदलाव चाहता है। मुझसे लोग कहते हैं कि मैं बीजेपी के खिलाफ बोलता हूं, लेकिन अगर सच कहना बगावत है तो समझो मैं भी बागी हूं। हो सकता है कि इस रैली के बाद मैं भाजपा में नहीं रहूं।

Share to...