April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

महिलाओं की तरह अब पुरुषों को भी मिलेगी चाइल्ड केयर लीव

केंद्र सरकार ने पुरुष कर्मचारियों को एक नया तोहफा दिया है। सरकार ने अब केंद्रीय कर्मचारियों के अवकाश के नियमों में संशोधन कर दिया है। इस संशोधन के बाद अब पुरुष कर्मचारियों को भी चाइल्ड केयर लीव मिल सकेगी। इसके पहले सिर्फ महिलाओं को ही यह अवकाश मिलता था।
केंद्र सरकार ने अब पुरुष कर्मचारियों को 730 दिनों की चाइल्ड केयर लीव देने का एलान किया है। इसके तहत सिंगल फादर यानि की विधुर कर्मचारियों को जिनके बच्चे 18 साल से छोटे हैं उन कर्मचारियों को यह सुविधा मुहैया करवाएगी सरकार ने इसे लेकर गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसके अलावा अर्जित अवकाश में भी कर्मचारियों के हित में संशोधन किया गया है। इसके तहत हर जनवरी और जुलाई के प्रथम दिन 5 दिन का अग्रिम अवकाश प्रत्येक कैलेंडर वर्ष उनके अवकाश खाते में डाला जाएगा।
बता दें कि सातवें वेतन आयोग ने अपनी रिपोर्ट में एकल पिता के रूप में बच्चों की देखभाल की जवाबदेही निभा रहे कर्मचारियों को राहत देने का प्रयास किया था। आयोग ने एकल पिता को भी बच्चों की देखभाल के लिए अवकाश देने की सिफारिश की थी जिसे मंजूरी मिल गई है। अभी तक यह अवकाश केवल महिला कर्मचारियों को ही दिया जाता है। सीसीएल की पहली बार सिफारिश 6ठे वेतन आयोग ने की थी।

Share to...