April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

10 संदिग्धों को दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने दी 12 दिन की रिमांड

दिल्ली की एक अदालत ने आईएसआईएस मामले में गिरफ्तार किए गए 10 लोगों को बृहस्पतिवार को 12 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। एनआईए ने आईएसआईएस से प्रेरित एक आतंकी मॉड्यूल के सदस्य होने के संदेह में बुधवार को इन 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। इन लोगों पर राजनीतिक हस्तियों और दिल्ली में सरकारी प्रतिष्ठानों सहित उत्तर भारत के कई अन्य हिस्सों में हमले की साजिश रचने का आरोप है।
इन आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच और ढके हुए चेहरों के साथ अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय पांडे की अदालत में पेश किया गया। न्यायाधीश ने मामले में बंद कमरे में सुनवाई का आदेश दिया। एनआईए ने राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों से गिरफ्तार किये गये 10 आरोपियों को पूछताछ के लिए 15 दिन की हिरासत में दिये जाने का अनुरोध किया था।
मामले में गिरफ्तार किये गये लोगों में मुफ्ती मोहम्मद सुहैल उर्फ हजरत, अनास युनूस, राशिद जफर रक उर्फ जफर, सईद उर्फ सैयद, सईद का भाई रईस अहमद, जुबैर मलिक, जुबैर का भाई जैद, साकिब इफ्तेकार, मोहम्मद इरशाद, और मोहम्मद आजम शामिल हैं।

Share to...