भारत समेत दुनिया भर में आज क्रिसमस की धूम है। सोमवार रात 12 बजे से ही प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयों का दौर शुरू हो गया। देशभर के चर्चों में लोग बड़ी संख्या में रात को इकठ्ठा हुए और सामूहिक प्रार्थना की।
दुनियाभर से ईसाई क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सोमवार को बेथलेहम पहुंचे। यहां आए डेवोटिज ने उस स्थान के दर्शन करने के लिए धार्मिक जुलूस में हिस्सा लिया, जहां माना जाता है कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। प्रभु यीशु के जन्मस्थल बेथलेहम में आधी रात को प्रार्थना का आयोजन किया गया। वहीं वेटिकन में पोप फ्रांसिस ने भी विशेष प्रार्थना में शिरकत की। बेथलेहम की गिराजाघर को बड़ी खूबसूरती से रंग-बिरंगे ब्लबों व लाइटों से से सजाया गया। गिरिजाघर की रौनक देखते ही बन रही थी। आज भी इसका सीलसीला जारी है। चर्चों में डिवोटिज़ की भारी भीड़ है।
दुनियाभर में क्रिसमस की धूम, आधी रात से शुरू हुआ जश्न जारी

More Stories
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा, डिजिटल सुविधा का लाभ लेने की नागरिकों से की अपील
सिंहस्थ 2028 का आयोजन ग्रीन एंड क्लिन की थीम पर होगा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इलेक्ट्रिक व्हील लोडर मशीन की चाबी नगर निगम को प्रदान की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूजन अर्चन कर आरती की