April 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सिविल सर्विस परीक्षा के आयु सीमा घटाने की कोई योजना नहीं : जितेंद्र सिंह

संघ लोक सेवा आयोग में आयु सीमा में कटौती मसले पर केन्द्र सरकार का कहना है कि आयु मानदंड को लेकर सरकार ने कोई बदलाव नहीं किया है। सरकार का कहना है कि ऐसी रिपोर्ट और अटकलों पर विराम लगाया जाना चाहिए। आपको बता दें कि नीति आयोग ने केद्र सरकार को सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा को घटाकर 27 वर्ष करने का सुझाव दिया था।
यूपीएससी में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों की उम्र घटाने के मसले पर सरकार ने सफाई दी है। पीएमओ राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा है कि सिविल सेवा की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए पात्रता के आयु मानदंड में बदलाव के लिए सरकार द्वारा कोई कदम नहीं उठाया है। रिपोर्ट और अटकलों पर विराम लगाया जाना चाहिए।

Share to...