April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

इमरान खान को नसीरुद्दीन दी सलाह पहले अपना घर संभालें

बुलंदशहर हिंसा को लेकर बॉलिवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के बयान को आधार बनाकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के प्रधानमंत्री नेरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। इमरान खान ने कहा था कि वे नरेंद्र मोदी को दिखाएंगे कि अल्पसंख्यकों से कैसा व्यवहार करते हैं। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री द्वारा भारत के अंदरूनी मामले में दिए गए इस बयान पर नसीरुद्दी शाह ने कहा कि है कि उन्हें अपने देश से संबंधित मुद्दों पर बात करनी चाहिए।
एक इंटरव्यू में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि मिस्टर खान को सिर्फ उन मुद्दों पर ही बात करनी चाहिए जो उनके देश से संबंधित हैं, न कि उन मुद्दों पर जिनका उनसे वास्ता ही नहीं है। हम पिछले 70 सालों से एक लोकतंत्र हैं और जानते हैं कि हमें अपनी देखभाल कैसे करनी है।
भारत के आंतरिक मामले पर इमरान खान की टिप्पणी पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भी आपत्ति दर्ज की है। ओवैसी ने ट्वीट में लिखा है कि पाकिस्तानी संविधान के अनुसार केवल मुस्लिम ही राष्ट्रपति बनने की योग्यता रखता है। भारत ने विभिन्न शोषित समुदायों के राष्ट्रपति देखे हैं। यह सबी समय है जब साहब अल्पसंख्यक अधिकारों और समावेशी राजनीति के बारे में हमसे सीखें।

Share to...