April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सबरीमाला मंदिर में प्रतिबंध में दी कुछ ढील, श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

सबरीमाला। कुछ दिनों बाद होने वाली मंडल पूजा से पहले भगवान अयप्पा के मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी है। शुक्रवार को पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। अभी तक निषेधाज्ञा लागू रहने के बाद भी हाल के दिनों में पुलिस ने कुछ प्रतिबंधों में ढील दी है। ढील देने के बाद सबरीमाला आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है।
त्रावणकोर देवस्वम् बोर्ड ने एक बयान में कहा है कि शुक्रवार को करीब 1,12,260 श्रद्धालु इस तीर्थस्थल तक पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस वर्ष सालाना सत्र शुरू होने के बाद से यह अभी तक की सबसे बड़ी संख्या है। बोर्ड ने कहा है कि आने वाले दिनों में तीर्थयात्रियों की भीड़ और बढ़ने की उम्मीद है।

Share to...