April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

त्राल में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 6 आतंकी ढेर

PTI10_12_2016_000073B

पुलवामा जिले के त्राल में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए। इनमें से एक विदेशी आतंकी जाकिर मूसा के गुट अंसार गजवतुल हिंद से जुड़ा था। बाकी 5 आतंकी कश्मीर के रहने वाले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। मुठभेड़ के बाद प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पथराव किया।
सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट के बाद अरमपोरा गांव में तलाशी अभियान शुरू किया था। इसमें राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे। तलाशी के दौरान आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में 6 आतंकी मारे गए। आतंकियों के समर्थन में प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

Share to...