April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 प्लेयर ने जड़ डाले एक ओवर में 6 छक्के, रचा इतिहास

ऑस्ट्रेलियाई देश के अंडर-19 क्रिकेट प्लेयर ने इतिहास रच दिया। सिडनी के इस युवा बल्लेबाज ने शानदार पारी खेलते हुए दोहरा शतक जड़ा, जो उन्हें सीनियर राष्ट्रीय टीम की यात्रा के लिए बहुत ही ज्यादा भरोसा प्रदान करेगी। ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 खिलाड़ी ओली डेविस ऐसा कारनामा कर दिखाया। ओली डेविस ने एडिलेड में राष्ट्रीय अंडर-19 क्रिकेट पियनशिप में एक ओवर में 6 छक्के जड़ डाले। पूरे क्रिकेट जगत में इस समय ओली डेविस की बल्लेबाजी और एक ओवर में 6 छक्कों की ही चर्चा हो रही है। ओली डेविस का यह कारनामा बताने के लिए काफी है कि ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 क्रिकेट का स्तर कैसा है और इस खिलाड़ी का यह कारनामा अब दुनिया भर के अंडर-19 बल्लेबाजों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करेगा।

न्यू साउथ वेल्स मेट्रो टीम का नेतृत्व करते हुए डेविस ने सिर्फ 115 ही गेंदों पर 207 रन की पारी खेल डाली और इस पारी के दौरान मानों आसमान से छक्कों की बारिश हो रही थी। एक दो नहीं, बल्कि ओली डेविस ने नॉरदर्न टैरिटरी के खिलाफ 17 छक्के जड़ डाले।

Share to...