April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

शिवराज सरकार की मंत्री और विधायक ही उठा रहे पार्टी पर सवाल

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी में बवाल मचने की खबरें आ रही हैं। शिवराज सिंह चौहान सरकार की एक मंत्री और विधायक ने पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। दोनों की ही इस बार विधानसभा सीट बदल दी गई थीं।
भाजपा की मौजूदा विधायक उषा ठाकुर द्वारा उनके सीट बदले जाने को लेकर बयां किए गए दर्द को मंत्री कुसुम महदेले का भी साथ मिल गया है। महदेले ने ठाकुर के साथ अन्याय होने की बात कही है। भारतीय जनता पार्टी की इंदौर से मौजूदा विधायक उषा ठाकुर का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से सेटिंग कर अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को टिकट दिलाने का आरोप लगा रही हैं।

Share to...