April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अमृतसर हमला में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

अमृतसर के निरंकारी भवन में हुए धमाके मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दूसरे आरोपी अवतार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से वो हथियार भी बरामद कर लिए हैं जिसका इस्तेमाल धमाके में हुआ था।
वहीं मामले में जावेद नाम के एक शख्स का भी नाम सामने आ रहा है। वह अवतार सिंह के संपर्क में आया था। दुबई से पहली बार उसने अवतार को फोन किया था, वहीं मामले में इटली के भी एक शख्स का नाम सामने आ रहा है।
अवतार सिंह ने ही निरंकारी भवन में सत्संग कर रहे अनुयायियों पर ग्रेनेड फेंका था, जबकि मामले में गिरफ्तार किया गया पहला आरोपी विक्रमजीत सिंह भवन के बाहर मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहा था और उसने गेट पर खड़े 2 लोगों को बंदूक की नोक पर ले रखा था ताकि वे शोर ना मचा सकें।

Share to...