भारत की दिग्गज मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने छठा वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। मेरीकॉम ने शनिवार को एआईबीए वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 10वें संस्करण में 48 किलोग्राम भारवर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। मेरीकॉम ने फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को 5-0 से मात देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
मेरीकॉम का यह छठा वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप खिताब है, तो वहीं मेरीकॉम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कुल 7वां पदक अपने नाम किया है। इसमें 6 गोल्ड के अलावा 1 सिल्वर मेडल शामिल हैं।
सबसे बड़ी बात यह है कि तीन बच्चों की मां एमसी मेरीकॉम 35 साल की उम्र में छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनीं हैं।
मेरीकॉम 35 की उम्र में फिर बनीं वर्ल्ड चैम्पियन

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम