टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में दूसरा टी-20 मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इसके साथ ही भारत की लगातार 7 टी-20 सीरीज जीतने के बाद यह दौड़ यहीं खत्म हो गई। क्योंकि 3 मैचों की इस सीरीज को भारत अब बराबर ही कर सकता है, जीत नहीं सकता। सीरीज का आखिरी मैच 25 नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 19 ओवर में 7 विकेट गंवा कर 132 रन बनाए। बारिश के कारण आखिरी ओवर का खेल नहीं हो पाया। खेल रुकने के समय पर एंड्रयू टाई 12 रन के साथ और बेन मैकडरमॉट 32 रन के साथ क्रीज पर मौजूद थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू नहीं हो पाई और भारत को डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर 19 ओवर में 137 रनों का टारगेट मिला। मैच दोबारा शुरू होने वाला था, उससे पहले ही बारिश ने एक बार फिर मजा खराब कर दिया।
इसके बाद फिर बारिश शुरू हो गई और भारत को डकवर्थ लुईस नियम के तहत जीत के लिए 11 ओवरों में 90 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला। इस समय लग रहा था कि भारतीय टीम अब यह मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगी। लेकिन, इंद्र देवता ने भारतीय टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। नियमित अंतराल पर हो रही बारिश के बीच आखिरकार मैच को रद्द ही करना पड़ा।
बारिश ने धो दिया मेलबर्न टी-20, भारत के हाथ से गई सीरीज

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम