April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

वसुंधरा राजे के खिलाफ मानवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा

राजस्थान में कांग्रेस ने बड़ा दांव खेला है बीजेपी के पूर्व नेता और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मैदान में उतारा है मानवेंद्र सिंह ने पिछले महीने ही कांग्रेस ज्वाइन की थी कांग्रेस के इस दांव के बाद झालड़पाटन में लड़ाई दिलचस्प हो गई है वसुंधरा राजे और मानवेंद्र सिंह के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है आपको बता दें कि वसुंधरा 2003 से लगातार यहां से चुनाव जीतती आ रही हैं मानवेंद्र सिंह और उनके पिता जसवंत सिंह लंबे समय से बीजेपी से नाराज थे साल 2014 में पार्टी ने जसवंत सिंह को बाड़मेर से टिकट देने से इनकार कर दिया था पिछले चार सालों से कोमा में चल रहे जसवंत सिंह ने बाद में निर्दलीय चुनाव लड़ा था और बीजेपी के उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा

Share to...