अवनि बाघिन की हत्या का मामला थमा नहीं है कि 3 और बाघों के मरने की खबर है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर में 3 बाघ के बच्चों की ट्रेन के कटने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार इनकी मौत बल्लारपुर गोंदिया पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।
महाराष्ट्र के यवतमाल में आतंक का पर्याय बन चुकी आदमखोर बाघिन अवनि उर्फ टी1 को मार गिराया गया था। वह 14 लोगों को अपना शिकार बना चुकी थी। बाघिन की मौत से केंद्रीय बाल एवं महिला विकास मंत्री मेनका गांधी सहित कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी काफी नाराज हैं। केंद्रीय मंत्री ने बाघिन की मौत पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को हटाने की मांग भी की थी।
बाघिन की मौत के बाद से वन्यजीव संरक्षण संस्थाएं इसका विरोध कर रही हैं। मुनगंटीवार ने हालांकि इस हत्या का यह कहते हुए बचाव किया कि इससे स्थानीय किसानों और आदिवासियों के बीच अशांति का माहौल पैदा हो गया था क्योंकि पिछले 2 सालों में अवनि ने 14 लोगों को मार दिया था। बता दें कि बाघिन को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों सहित कुल 200 लोगों की टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
बाघिन की हत्या के बाद 3 बाघों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

More Stories
Madhya Pradesh Districts Updates: भोपाल से शुरू हुआ ट्रॉफी टूर, 19 नवंबर को भोपाल में होगा टूर्नामेंट का आगाज
Health Challenges Updates: शराब, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का भी बढ़ा खतरा, जानिए क्या कहती है एनएफएचएस-6 की ताजा रिपोर्ट
Festival Highlights Updates: आंवला नवमी पर होलकर कालीन मंदिर में सजेगा भव्य दरबार, पूरी रात चलेगा भंडारा