केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का 59 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह कैंसर से जूझ रहे थे और बेंगलुरु में सोमवार को आखिरी सांस ली। भाजपा नेता अनंत कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु का लोकसभा में प्रतिनिधित्व करते थे। उनके पास दो महत्वपूर्ण मंत्रालय थे और वह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कद्दावर मंत्रियों में से एक थे। गौरतलब है कि अनंत कुमार लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। पिछले दिनों उन्हें बेंगलुरु लाया गया था और एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत में सुधार भी हो रहा था लेकिन अचानक तबीयत फिर खराब हो गई और सोमवार को तड़के देहांत हो गया। अनंत कुमार के परिवार में उनकी पत्नी तेजस्विनी और बेटी ऐश्वर्या और विजेता हैं। अनंत कुमार का पार्थिव शरीर बेंगलुरु के नेशनल कॉलेज में रखा जाएगा। जहां लोग उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि दे सकेंगे। अनंत कुमार के पास 2 महत्वपूर्ण मंत्रालय थे। उनके पास साल 2014 से रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय था। साथ ही जुलाई 2016 में उन्हें संसदीय कार्यमंत्री का जिम्मा भी सौंपा गया था। अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को बेंगलुरु में हुआ था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी दिवंगत बीजेपी नेता अनंत कुमार के घर पहुंचे, परिवार वालों से मुलाकात की। केंद्र ने दिवंगत केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के सम्मान में सोमवार को देश भर में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका रखने की घोषणा की।
अनंत कुमार नहीं रहे, श्रद्धांजलि के लिए मंगलवार को कैबिनेट बैठक

More Stories
उज्जैन कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत कार्यालय दमदमा में शुरू हुई एमपी ई-सेवा हेल्प डेस्क
साधना सप्ताह में देश में तृतीय स्थान अर्जित करने पर जनसंपर्क विभाग को एमएसएमई मंत्री काश्यप ने सिविल सेवा दिवस पर किया पुरस्कृत
देवास पुलिस की नवाचार पहल “पुलिस चौपाल” को सीएम एक्सीलेंस अवार्ड