कर्नाटक सरकार शनिवार को टीपू जयंती मना रही है। भाजपा राज्यभर में सरकार के इस कार्यक्रम का विरोध कर रही है। तनाव को देखते हुए कोडागु, हुबली और धारवाड़ में धारा 144 लागू कर दी गई है। कोडागु में पुलिस ने सरकार के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में भाजपा के 3 विधायकों समेत 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। कोडागु में 2016 और 2017 में टीपू जयंती के दौरान हिंसा की घटनाएं हुई थीं।
कर्नाटक के विधानसभा भवन विधानसौदा में भी टीपू जयंती मनाई गई। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने खराब तबीयत का हवाला देते हुए पहली ही कार्यक्रम में आने से इंकार कर दिया था। स्वामी के अलावा अन्य कोई जद;एसद्ध का नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर जिन्हें कार्यक्रम की अध्यक्षता करनी थी, वे भी इसमें शामिल नहीं हुए। कांग्रेस विधायक और राज्य सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमीर अहमद और संस्कृति मंत्री जयमाला शामिल हुए। यहां सुरक्षा के मद्देनजर 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
भाजपा का प्रदर्शन, कोडागु में पार्टी के 3 विधायकों समेत 100 कार्यकर्ता गिरफ्तार

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध