केरल के सबरीमाला कस्बे को पुलिस ने पूरी तरह अपने नियंत्रण में ले लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा कि यहां स्थित प्रसिद्ध भगवान अयप्पा का मंदिर 5 नवंबर को पूरे दिन के लिए खुलेगा। इसके कारण कस्बे को नियंत्रण में ले लिया गया है।
मंदिर कस्बे में 1,500 पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। ये 6 नवंबर की मध्यरात्रि तक वहां तैनात रहेंगे, जब तक मंदिर फिर से बंद नहीं हो जाता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी महिला ने मंदिर में प्रवेश करने का अनुरोध नहीं किया है।
नारायणन ने कहा कि अगर कोई अनुरोध आता है, तो पुलिस सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार काम करेगी। श्रद्धालुओं के अलावा किसी को भी मंदिर के अधिकृत इलाके में जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सुरक्षा इंतजामों पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनिल कांत द्वारा निगरानी रखी जाएगी।
सबरीमाला कस्बा पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम