जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी के कारण मुगल रोड को बंद करना पड़ा। इस बीच वहां फंसे 120 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें अधिकांश ट्रक चालक हैं। पुलिस उपाधीक्षक ने शनिवार को बताया कि एक बुजुर्ग महिला सहित बचाए गए कुछ लोग बीमार थे और उन्हें अस्तपाल ले जाया गया। हालांकि इनमें से कोई भी गंभीर नहीं है। राजौरी और जम्मू में पुंछ जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां से जोड़ने वाली पीर की गली में 3 फुट से अधिक बर्फ जमा हुआ है।
बचाव अभियान की अगुवाई करने वाले रफीक ने बताया कि भारी बर्फबारी के कारण दोनों तरफ 70 से अधिक वाहनों के फंसे होने की खबर के बाद शुक्रवार शाम संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया गया और 120 से अधिक लोगों को बचाकर सुरक्षित सुरनकोट ले जाया गया। इन वाहनों में अधिकांश ट्रक था। बचाव अभियान शनिवार सुबह 3 बजे तक चला और बचाए गए लोगों को शुरू में पसाना स्थित सेना के शिविर लाया गया जहां उन्हें खाना दिया गया।
भारी बर्फबारी में फंसे 120 लोग, जम्मू-कश्मीर की मुगल रोड बंद

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम