April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

विधानसभा चुनाव 2018 : मध्यप्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में बीजेपी की पहली लिस्ट जारी

विधानसभा चुनाव 2018 : आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिये हैं। इस साल के अंत में 5 राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने आधिकारिक तौर पर 3 राज्यों मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। मध्य प्रदेश के लिए जारी इस लिस्ट में बीजेपी ने अपने 177 उम्मीदवारों की घोषण की है। मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी की यह पहली लिस्ट है। शिवराज सिंह चौहान अपने पुरानी सीट बुधनी से ही लड़ेंगे। मध्य प्रदेश की कैंडिडेट लिस्ट से मंत्री माया सिंह का टिकट कट गया है। देवास से सांसद मनोहर ऊंटवाल आगर से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, खजुराहो सांसद नागेंद्र सिंह नागोद से चुनाव लड़ेंगे।
मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटों की संख्या है। इस बार 2 सासंद भी विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेंगे। मध्य प्रेदश के खजुराहों से सांसद नागेंद्र सिंह भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। ये नागोद से चुनाव लड़ेंगे, वहीं आगर से सांसद मनोहर ऊटवार चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश में आज से नामांकन शुरू हो गया है।
मध्य प्रदेश के लिए 177 उम्मीदवारों की लिस्ट
मिजोरम के लिए 24 उम्मीदवारों की लिस्ट
तेलंगाना के लिए 28 उम्मीदवारों की लिस्ट
की लिस्ट जारी की गई है।

Share to...