April 22, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

राम की 151 मीटर ऊंची तांबे की प्रतिमा बनवाएगी योगी सरकार

अयोध्या मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में टलने के बाद से ही राम मंदिर को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इन सबके बीच खबर है कि योगी सरकार अयोध्या में 151 मीटर ऊंची राम की तांबे की प्रतिमा बनवाने जा रही है। इस प्रतिमा को 36 मीटर के चबूतरे पर रखा जाएगा।
बता दें कि पिछले साल योगी सरकार ने 100 मीटर ऊंची भगवान राम की प्रतिमा लगाने की योजना का एलान किया था। तब नव्य अयोध्या योजना के तहत धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने राज्यपाल राम नाईक को प्रपोजल भी दिखाया था।
पर्यटन विभाग की ओर से भगवान राम की प्रतिमा को लेकर मई 2018 में योजना बनाई गई थी। नया अयोध्या योजना के तहत सरयू नदी के किनारे प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। इस पर 330 करोड़ रुपये तक के खर्च का अनुमान है। इसके साथ ही सरकार रामकथा गैलरी, पर्यटकों के ठहरने के स्थल, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरा, पुलिस बूथ, आवागमन के साधन सहित अन्य नागरिक सुविधायें जैसे शौचालय तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था करेगी। इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि दिवाली पर वह बड़ी खुशखबरी लेकर अयोध्या जा रहे हैं।

Share to...