जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के चेवा कलां इलाके में रविवार को सीआईडी में काम करने वाले सब इंस्पेक्टर का शव बरामद मिला है। शव को गोलियों से छलनी किया गया था। वहीं, आतंकियों ने रविवार को शोपियां जिले के पोटरवाल में आर्मी के पेट्रोलिंग दस्ते पर फायरिंग की और फरार हो गए। श्रीनगर के हैदरपुरा में आतंकियों ने मोहम्मद आमीन डार पर फायरिंग की, उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। वाहीबाग के संदिग्ध आतंकियों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार दोपहर सीआइडी में काम करने वाले सब इंस्पेक्टर इम्तियाज मीर को मार डाला। वह श्रीनगर के सीआइडी दफ्तर में कार्यरत थे। आतंकवादियों ने सब इंस्पेक्टर को रास्ते में रोक लिया। रोकने के बाद अधिकारी की पहचान इम्तियाज अहमद मीर के रूप में की गई, वह निजी कार में यात्रा कर रहे थे। बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया और पास के रुमशी नल्ला में ले गए, जहां बाद में गोली मार दी गई।
पुलवामा में सीआइडी के सब इंस्पेक्टर की हत्या, छलनी शव मिला

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर