केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर के कपाट खुल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मंदिर में महिलाओं की एंट्री पर लगे बैन को हटा दिया था, जिसपर विवाद हो रहा है। मंदिर से जुड़े लोग और स्वामी अयप्पा के अनुयायी इस फैसले को उनकी आस्था के खिलाफ बता रहे हैं।
सबरीमाला मंदिर में सभी लड़कियों और महिलाओं को प्रवेश की इजाजत देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से मंदिर के द्वार आज शाम 5 बजे खुल गए।
बुधवार को मंदिर के पास काफी बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित है। बड़ी संख्या में महिलाएं मंदिर में प्रवेश के लिए जा रही हैं, तो वहीं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उन्हें रोकने की कोशिश में लगे हुए हैं।
आरएसएस के लोग जगलों में छिपे हुए थे और अयप्पा भक्तों पर हमला किए। 10 पत्रकार, 5 भक्त और 15 पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है. केरल के मंत्री ईपी जयराजन
18 और 19 अक्टूबर के लिए सबरीमाला मंदिर के आसपास कुछ चुनिंदा जगहों पर धारा 144 लगाई गई है। कल मंदिर सुबह 5 बजे खुलेगा।
घमासान के बीच सबरीमाला मंदिर के सीढ़ियों तक पहुंचीं महिलाएं

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा