लंबे समय से बीमार चल रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली से गोवा ले जाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पर्रिकर का काफी वक्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इसके बाद पर्रिकर को एयर एंबुलेंस के जरिए गोवा ले जाया गया है। उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। मनोहर पर्रिकर करीब एक महीने से दिल्ली के एम्स में भर्ती थे। अमेरिका में इलाज के बाद उन्हें बीते 15 सितंबर को यहां लाया गया था। उनकी गैर-मौजूदगी में गोवा की सियासत काफी गरमा गई है। शुक्रवार को पर्रिकर ने एम्स में ही अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ मंत्रालय के बंटवारे और सरकार के कामकाज को लेकर मीटिंग की थी, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस गोवा विधानसभा सत्र बुलाने की मांग कर रही है।
मनोहर पर्रिकर को एयर एंबुलेंस से गोवा ले जाया गया

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा