April 24, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अमित शाह आए उज्जैन, बीजेपी की जीत की भरी हूंकार, करनी सेना ने की नारेबाजी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को उज्जैन में संभाग के शक्ति केंद्र प्रमुखों के बीच ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। उन्होंने अपने भाषण में राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थे शाम 6 बजे उज्जैन पहुंचे अमित शाह ने शहनाई गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश कुशाभाऊ ठाकरे और राजमाता की कार्य स्थली रहा है मध्य प्रदेश की जीत बंगाल और दक्षिण भारत के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगी। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि यहां एक राजा एक महाराजा और एक उद्योगपति अपनी-अपनी सरकार बनाने की बात कर रहे हैं, राहुल बाबा बताओ कैसे मध्य प्रदेश में विकास की सरकार बनेगी उन्होंने राहुल गांधी को चैलेंज देते हुए कहा कि समय स्थान और जगह आप तय करो भारतीय जनता युवा मोर्चा के 100 कार्यकर्ता आपसे विकास के मामले में 2-2 हाथ करने को तैयार हैं। शक्ति केंद्र प्रमुखों से पूछा कि इन 52 दिनों में कितने वार्डों में जाकर शिवराज सिंह द्वारा किए गए कार्य को जनता के बीच पहुंचाएंगे। अमित शाह ने मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी जमकर बखान किया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास मुखी कार्यों को जनता के बीच ले जाकर प्रचार प्रसार करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को आश्वस्त किया कि संभाग की 29 में से 29 सीट जीता कर आपको देंगे अबकी बार 200 पार के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह महाकालेश्वर मंदिर भगवान के दर्शन को पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर का पूजन अभिषेक किया उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य नेता मौजूद थे। यहां से ही अमित शाह सड़क मार्ग से इंदौर रवाना हो गए।
सपाक्स और करणी सेना के कार्यकर्ताओं को उज्जैन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उज्जैन आगमन से पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया। सपाक्स ओर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने बिरला अस्पताल के पास इकट्ठा होकर नारेबाजी कर उन्हें काले झंडे दिखाने का प्रयास करने की कोशिश की।

Share to...