जम्मू में रामबन के पास एक मिनी बस खाई में गिर गई। हादसे में 20 की मौत हो गई। 13 लोग जख्मी हैं। पुलिस के अनुसार बस बनिहाल से रामबन जा रही थी। इसी दौरान जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कैला मोड़ के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसे की वजह तेज ड्राइविंग हो सकती है। प्रशासन की मांग पर राहत और बचाव कार्य के लिए हेलिकॉप्टर लगाया गया। 8 घायलों को एयरलिफ्ट किया गया। मृतकों को परिजनों को 5 लाख रुपए, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। रेस्क्यू अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली रेडक्रॉस सोसाइटी को 50 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया गया।
मिनी बस खाई में गिरी, 20 लोगों की मौत, 13 जख्मी

More Stories
यूपी एटीएस ने बड़ी आतंकी साजिश का किया भंडाफोड़, 2 युवकों को किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SIT–STF ने भोपाल में सक्रिय नेटवर्क का किया पर्दाफाश
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर