इंडोनेशिया में भयंकर भूकंप और सूनामी की चपेट में आए लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को मची इस तबाही से अबतक मौत का आंकड़ा 384 पहुंच चुका है, वहीं करीब 540 लोग जख्मी हैं और सैंकड़ों लापता हैं। वहां के अस्पताल घायलों और उन्हें देखनेवाले लोगों से पूरे भर चुके हैं। बता दें कि शु्क्रवार को आए भूकंप का केंद्र पालू शहर से 78 किलोमीटर की दूरी पर था।
शुक्रवार को मध्य सुलावेसी के डोंग्गाला कस्बे में आए इस भूकंप की तीव्रता 7.5 थी। यह तीव्रता इस साल की शुरुआत में लोमबोक द्वीप में आए भूकंप से कहीं अधिक थी, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे।
भूकंप के बाद पालू के अस्पतालों में इस समय घायलों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि बहुत से लोगों का इलाज खुले में किया जा रहा है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने बताया कि त्रासदी वाली जगह पर मदद के लिए सेना को बुलाया जा रहा है। इस तबाही में हजारों घर और अन्य इमारतों को नुकसान पहुंचा है, इसके अलावा कुछ मस्जिदों, शॉपिंग मॉल्स आदि के गिरने की भी जानकारी है। सावधानी बरतते हुए पालू एयरपोर्ट को शनिवार शाम तक बंद रखने का आदेश भी दिया गया था।
भयंकर तबाही, 384 की मौत, सैंकड़ों लापता

More Stories
जबलपुर में सनसनीखेज वारदात, सिविल इंजीनियर को दिनदहाड़े मारी गोली, हालत गंभीर
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लगी आग, 11 लोगों की जलकर मौत
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर, खंडवा देश में दूसरे स्थान पर