April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कमजोर रुपया महंगा तेल घट गई खुदरा महंगाई

पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम तथा गिरते रुपये से अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर मुश्किलों का सामना कर रही केंद्र सरकार के महंगाई के आधिकारिक आंकड़ों से राहत पहुंची हैअगस्त महीने के दौरान खुदरा मुद्रास्फीति 10 महीने के निचले स्तर पर रही इन आंकड़ों पर सवाल खड़ा हो रहा है कि जहां पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के साथ साथ जब डॉलर के मुकाबले रुपये में भी लगातार कमजोरी दर्ज हो रही हो तो ऐसी स्थिति में महंगाई को घर करने से कोई नहीं रोक सकता ऐसे में किन कारणों से देश में खुदरा महंगाई के आंकड़ों में गिरावट देखने को मिल रही है और इस गिरावट का क्या खामियाजा उठाना पड़ सकता है केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार फल और सब्जियों सहित रसोई का सामान सस्ता होने से खुदरा मुद्रास्फीति घटी है उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति एक महीने पहले जुलाई में 4.17 फीसदी और पिछले साल अगस्त में 3.28 फीसदी रही थी वहीं 2018 में पहली बार अगस्त के दौरान खुदरा महंगाई 4 फीसदी के नीचे 3.69 फीसदी पहुंच गई है केन्द्र सरकार का यह आंकड़ा जारी करने वाली एजेंसी का दावा है कि देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम से महंगाई आने के खतरे को खत्म करने का काम देश में सब्जियों फलों और दलहन की कीमतों में आई गिरावट ने किया है

Share to...