पुलिस की गिरफ़्त में वह व्यक्ति हर रोज़ नई बात बता रहा है और उनका मानना है कि यह व्यक्ति आगे भी कई राज़ खोलेगा सरगना आदेश खामरा ने पिछले नौ सालों में ये हत्याएं की हैं वह हत्या के बाद ट्रक में लदे सामान लूट लेता था भोपाल के पुलिस उप महानिदेशक धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया आदेश खामरा और उनके गैंग ने अब तक 33 हत्या की बात स्वीकारी है जिनमें से अधिकांश की पुष्टि हो चुकी है और लगातार हम इसमें खोजबीन कर रहे हैं पूरे मामले में पांच से छह राज्यों के कनेक्शन हो सकते हैं हम हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं पुलिस ने बताया कि ये लोग हाइवे पर ट्रक चालकों से दोस्ती करते थे फिर उन्हें नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश कर देते थे उसके बाद वह चालक और खलासी की हत्या कर ट्रक लेकर भाग जाते थे और उस पर लदे सामानों को बेच देते थे धर्मेंद चौधरी ने बताया इन लोगों ने मध्य प्रदेश के साथ ही दूसरे राज्यों में भी ट्रक चालकों की हत्या की बात स्वीकारी है इन्होंने महाराष्ट्र ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है पिछले महीने की 15 तारीख़ को भोपाल पुलिस को एक लाश मिली थी जो औबेदुल्लागंज के रहने वाले 25 साल के माखन सिंह की थी पुलिस हत्यारे को तलाश रही थी मृत व्यक्ति भोपाल से लगे इंडस्ट्रीयल क्षेत्र मंडीदीप से लोहे का सरिया लेकर ट्रक से निकला था ट्रक लावारिस हाल में भोपाल में मिला लेकिन ड्राइवर की हत्या किसने की थी यह पता नहीं लग पाया पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया उससे पूछताछ की गई तो उसने दूसरे लोगों के नाम बताए इसके बाद कुछ और गिरफ़्तारियां की गईं और जब उनसे कड़ाई से पूछताछ हुई तो उन्होंने एक के बाद एक कई राज़ उगले पुलिस ने इस मामलें में 9 लोगों की गिरफ़्तारी की।
एक दर्ज़ी जिसने 33 लोगों की हत्या की

More Stories
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत