April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीरीज़ गेम्स के खिलाफ याचिका दायर

भारत की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज़ सेक्रेड गेम्स इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है । अपनी रिलीज़ के सिर्फ़ पांच दिन के भीतर ये फिल्म विवादों में आ गई है। मामले में बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिका में वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स के कुछ अंशों को ये कहते हुए हटाने की मांग की गई है उन अंश से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का अपमान हो रहा है। हाईकोर्ट बुद्धवार को याचिका पर सुनवाई करेगी। पहले ये याचिका कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल और न्यायाधीश सीण् हरी शंकर की बेंच में थी। हालांकि बेंच ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग करते हुए याचिक दूसरी बेंच को ट्रांसफर कर दी है।

Share to...