April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

थाईलैंड की गुफा से कोच ने जिंदगी दांव पर लगाकर बचाई बच्चों की जान

थाईलैंड में दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन चला। थाईलैंड अंडर-16 टीम के 12 खिलाड़ी और कोच को थाम लुआंग गुफा से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 2 हफ्ते से ज्यादा दिन फंसे रहने के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया और बच्चों को बाहर निकाला गया। ऑपरेशन से पहले बच्चों के मसीहा उनके कोच इकापोल थे, जिन्होंने बच्चों को बचाने के लिए अपना खाना तक दे दिया।
रेस्क्यू ऑफिशियल्स के अनुसार इकापोल पहले मॉन्क थे। 3 साल साधु रहने के बाद इकापोल फुटबॉल एसिस्टेंट कोच बने। बच्चों के बीच एक वही थे जिनको बच्चों को सही सलामत रखना था। ऐसे में उन्होंने अपना खाना बच्चों को दिया और उनको कार्टून ड्रॉइंग कर बताया कि ऐसी परिस्थिति में कैसे बैठना चाहिए। उन्होंने बच्चों को ऐसे बिठाया जैसे मेडिटेशन के वक्त वक्ति बैठता है।
इकापोल ने गुफा में फंसे बच्चों के माता-पिता को चिट्ठी लिखकर माफी मांगी है, जिसके जवाब में गुफा में फंसे बच्चे पोर्नचाय खमलुआंग की मां ने कहा कि इकापोल बच्चों के लिए भगवान बन गया। अगर वह उनके साथ गुफा में नहीं जाता तो पता नहीं क्या होता? जब वह बाहर आएगा तो मैं उसे बहुत धन्यवाद दूंगी। मेरे प्यारे इकापोल, मुझे तुमसे कोई शिकायत नहीं है।

Share to...