मुंबई, पालघर, ठाणे और नवी मुंबई में पिछले 4 दिन से भारी बारिश हो रही है। मुंबई में मंगलवार सुबह हिंदमाता, कोलाबा, माटुंगा, दादर, सांताक्रूज और सायन के कई इलाकों में पानी भर गया। नाला सोपारा रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर लगातार दूसरे दिन पानी भरने से वेस्टर्न रेलवे लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा। एसी लोकल ट्रेन सर्विस को बंद कर दिया गया। राजधानी एक्सप्रेस और दुरंतो समेत 12 ट्रेनों को विरार और दहाणू में रोक दिया है। वेस्टर्न रेलवे का कहना है कि हालात सामान्य होने के बाद इन्हें आगे भेजा जाएगा। छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने जानकारी दी कि सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे के दौरान 236 उड़ानों में देरी हुई है।
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में मुंबई में 165.8 मिमी और उपनगरों में 184 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में 10 से 13 जुलाई के बीच भारी से भारी बारिश हो सकती है। वेस्टर्न रेलवे के डिविजनल मैनेजर ने बताया कि नाला सोपारा के रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर पानी 185 मिमी ऊपर था। इस वजह से लोकल ट्रेनों को बेहद धीमा चलाया गया। डिब्बा वालों ने मंगलवार को अपनी सर्विस बंद रखने का फैसला किया।
मुंबई में लगातार चौथे दिन भारी बारिश, 12 ट्रेनें रोकी गईं, 236 उड़ानों में देरी

More Stories
जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत पर की गई त्वरित कार्रवाई, अतिक्रमण हटाकर रास्ता किया गया सुगम
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पक्षियों के पेयजल के लिए ग्राम सरवना में विभिन्न स्थानों पर मिट्टी के पात्र रखे गए
सरकार की खेत तालाब योजना किसान के लिए बनी वरदान, अधिक उत्पादन से हुआ फायदा