फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने थाईलैंड में गुफा में फंसे बच्चों की फुटबॉल टीम को रूस में वर्ल्ड कप का फाइनल मैच देखने के लिए आमंत्रित किया हैं। इनफैनटिनो ने कहा कि उम्मीद है कि 2 सप्ताह पहले बाढ़ का पानी बढ़ने से गुफा में फंसे वाइल्ड बोअर्स टीम के खिलाड़ियों को बचा लिया जाएगा और 15 जुलाई को वे मास्को में फाइनल के लिए मौजूद रहेंगे।
इनफैनटिनो ने कहा कि उन्होंने थाईलैंड फुटबॉल संघ के प्रमुख को भेजे पत्र में लिखा है कि हमें उम्मीद हैं कि वे जल्द ही अपने परिवार से मिलेंगे और अगर उनका स्वास्थ्य उन्हें यात्रा करने की इजाजत देता है, तो मुझे उन्हें 2018 वर्ल्ड कप फाइनल में मेहमान के तौर पर आमंत्रित करने खुशी होगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि वे फाइनल मैच में हमारे साथ होंगे जो निःसंदेह ही उत्सव मनाने का एक अद्भुद क्षण होगा। थाईलैंड के 11 से 16 साल के फुटबॉल खिलाड़ी 23 जून से अपने कोच के साथ अंधेरी गुफा में फंसे हुए है।
फीफा अध्यक्ष ने थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चों को किया आमंत्रित

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट