April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

माल्या की संपत्तियों को बेचकर बैंकों ने वसूले 963 करोड़

हजारों करोड़ का कर्ज लेकर विदेश भागे शराब व्यापारी विजय माल्या की संपत्ति बेचकर भारतीय बैंकों ने 963 करोड़ रुपये वसूले लिए हैं। बकाया 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा वसूलने के लिए बैंक ब्रिटेन के साथ मिलकर प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक ने ये जानकारी दी। स्टेट बैंक के एमडी अरिजीत बासु ने बताया कि ब्रिटिश कोर्ट की इजाजत मिलने के बाद अब बैंक ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मिलकर माल्या की संपत्तियों से वसूली की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश से हम खुश हैं, इस प्रकार के फैसले से हम माल्या की संपत्तियों तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि माल्या की कितनी संपत्ति से कितनी वसूली संभव है। हमें अच्छा खासी रकम की वसूली की उम्मीद है। ब्रिटिश कोर्ट ने भगौड़े कारोबारी माल्या की दुनियाभर में मौजूद संपत्तियों को जब्त करने का आदेश सुनाया है। इसके बाद से ही भारत के बैंक ब्रिटेन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

Share to...