हजारों करोड़ का कर्ज लेकर विदेश भागे शराब व्यापारी विजय माल्या की संपत्ति बेचकर भारतीय बैंकों ने 963 करोड़ रुपये वसूले लिए हैं। बकाया 8 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा वसूलने के लिए बैंक ब्रिटेन के साथ मिलकर प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक ने ये जानकारी दी। स्टेट बैंक के एमडी अरिजीत बासु ने बताया कि ब्रिटिश कोर्ट की इजाजत मिलने के बाद अब बैंक ब्रिटेन के अधिकारियों के साथ मिलकर माल्या की संपत्तियों से वसूली की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश से हम खुश हैं, इस प्रकार के फैसले से हम माल्या की संपत्तियों तक पहुंच सकते हैं। हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि माल्या की कितनी संपत्ति से कितनी वसूली संभव है। हमें अच्छा खासी रकम की वसूली की उम्मीद है। ब्रिटिश कोर्ट ने भगौड़े कारोबारी माल्या की दुनियाभर में मौजूद संपत्तियों को जब्त करने का आदेश सुनाया है। इसके बाद से ही भारत के बैंक ब्रिटेन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
माल्या की संपत्तियों को बेचकर बैंकों ने वसूले 963 करोड़

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट