November 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बुराड़ी कांड : तीसरे भाई ने बताया मरना नहीं चाहता था परिवार

पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाले बुराड़ी कांड के रहस्य के बारे में अब तक पुलिस को कुछ साफ नजरिया नहीं मिल पाया है। एक ही परिवार के 11 सदस्यों की एक ही रात में अचानक हुई मौत को लेकर जांच में अब तक कई हैरान कर देने वाली बातें सामने आई हैं। घटना के 3 दिन बाद चित्तौड़गढ़ में रहने वाले तीसरे भाई दिनेश सामने आए हैं, हालांकि उन्होंने मौतों के पीछे तंत्र-मंत्र और धर्मांधता या किसी तांत्रिक की बात होने से इनकार किया है।
दिनेश ने घर से बाहर निकले उन 11 पाइपों का रहस्य भी बताया। दिनेश का कहना है कि पाइप से मोक्ष मिलने वाली बात बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि दरअसल उनके भाई का प्लाईउड का काम था, इस वजह से काफी काफी गैस बनती थी और इन 11 पाइपों को इसीलिए लगवाया गया था ताकि गैस निकलती रहे।
उनका साफ-साफ कहना है, क्राइम ब्रांच जो बातें कर रही है वो बिल्कुल गलत हैं। हमारा परिवार धार्मिक परिवार था। इस तरह की कोई बात नहीं थी। हम पूरी तरह से इस बात का खंडन करते हैं। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। हमें नहीं पता कि रजिस्टर की क्या बात है। यह आत्महत्या का मामला नहीं है हत्या का मामला है।

Share to...