मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में 7 साल की बच्ची से रेप के आरोपियों इरफान और आसिफ को जेल प्रशासन ने रखने से इनकार कर दिया है। जेल प्रशासन का कहना है कि रेप के आरोपियों के प्रति पहले से जेल में सज़ा काट रहे कैदियों में भरपूर गुस्सा है और उन्हें जेल में रखने से उन्हें जान से मार दिए जाने का खतरा पैदा हो जाएगा। जेल प्रशासन के अनुसार जेल में किसी अलग सेल की व्यवस्था नहीं होने की वजह से उन्हें यहां सुरक्षित रखना मुमकिन नहीं हो पाएगा। जेल अधिकारियों ने बताया है कि उन्होंने कोर्ट से खत लिखकर अनुरोध किया है कि अगर इन आरोपियों को जेल भेजा जाना जरूरी है तो इन्हें केंद्रीय जेल भेज जाए क्योंकि इन्हें हमारे पास रखने के लिए अलग सेल नहीं है।
रेप के दोनों आरोपी 5 जुलाई तक पुलिस रिमांड में भेजे गए थे और इस वक्त उन्हें कहां रखा गया है, इस बात की जानकारी सुरक्षा कारणों से मीडिया को भी नहीं दी गई है। उन्हें 5 जुलाई के बाद कहां रखा जाएगा, यह इस बात से तय होगा कि पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पुलिस आइंदा रिमांड की मांग करती है या नहीं, और कोर्ट उनका रिमांड बढ़ाता है या नहीं। यदि कोर्ट ने 5 जुलाई के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा, तो उन्हें जेल में ही रखना होगा, लेकिन जेल प्रशासन ने पहले ही हाथ खड़े कर दिये हैं।
मंदसौर : रेप के आरोपियों को जेल प्रशासन ने अपनी गिरफ्त में रखने से किया इनकार

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित