April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पत्रकार शुजात बुखारी के हत्यारों की हुई पहचान, पाकिस्तान से जुड़े है तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि पत्रकार शुजात बुखारी के हमलावरों की पहचान हो गई है। इनमें 2 दक्षिणी कश्मीर के हैं और एक पाकिस्तान का नागरिक है। इस हमलें में नावीद जट्ट शामिल है जो पिछले दिनों श्रीनगर के अस्पताल से भाग निकला था। नावीद जट्ट पाकिस्तान का है और लश्कर से जुड़ा है।
जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में 14 जून को वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी और उनके 2 सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे बाइक पर सवार होकर आए थे, जिसका फुटेज सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, हालांकि उनका चेहरा नहीं दिख रहा था, क्योंकि हमलावरों ने हेलमेट पहन रखा था।

Share to...