झारखंड के गढ़वा ज़िले में नक्सली हमले में 6 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं 4 जवान घायल हुए हैं। नक्सलियों ने लैंडमाइन ब्लास्ट कर हमले को अंजाम दिया। मुठभेड़ की विस्तृत जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है।
गढ़वा के पुलिस उपमहानिरीक्षक विपुल शुक्ला ने बताया कि मंगलवार शाम लातेहार और गढ़वा के सीमाक्षेत्र में छिंजो इलाके में नक्सलियों के होने की सूचना पर पुलिस एवं सुरक्षा बलों ने कार्यवाही प्रारंभ की। सुरक्षा बलों से सामना होने पर नक्सलियों ने गोलीबारी प्रारंभ कर दी और रास्ते में छिपायी गई बारूदी सुरंग में विस्फोट कर दिया, जिससे झारखंड जगुआर के 6 जवान शहीद हो गए, जबकि कई अन्य घायल हैं। उन्होंने बताया कि अभी मुठभेड़ जारी है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की और टुकड़ियां भेजी गई हैं।
झारखंड जगुआर राज्य पुलिस की नक्सलियों से निबटने के लिए विशेष सशस्त्र इकाई है। उन्होंने बताया कि हताहत जवानों को जंगल से निकालने की व्यवस्था की जा रही है और विस्तृत जानकारी मिलने पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गढ़वा में लैंडमाइन ब्लास्ट में 6 जवान शहीद, 4 घायल

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त