हाल में बदले कानून का लाभ लेने के लिए प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को शराब कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा अपराधी घोषित करने की अर्जी दे दी। साथ ही उसकी 12,500 करोड़ की संपत्ति जब्त करने की अदालत से अनुमति मांगी गई है। ईडी ने इस बाबत अर्जी मुंबई स्थित विशेष अदालत में दाखिल की है। यह अर्जी हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जारी उस अध्यादेश के आधार पर दाखिल की गई है जिसमें कर्ज लेकर भागे व्यक्ति से संबंधित सभी संपत्तियों को जब्त करने का अधिकार है। ईडी ने विजय माल्या ही नहीं उससे संबंधित लोगों की संपत्तियों को भी जब्त करने की अर्जी दी है।
अध्यादेश की मंशा भी यही है कि भगोड़े व्यक्ति के रिश्तेदारों को भी बख्शा नहीं जाए। क्योंकि कर्ज लेकर उसे न लौटाने वाला व्यक्ति अक्सर नजदीकी रिश्तेदारों के नाम पर भी संपत्तियां बनाता है। ईडी ने ऐसी संपत्ति का आकलन कर उसे 12,500 करोड़ रुपये पाया है।
माल्या को भगोड़ा घोषित करने की तैयारी में ईडी, 12500 करोड़ होगे जब्त

More Stories
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन
अब तक 2938 स्थानों पर हुई जाँच, 4547 गैस सिलेण्डर किये गये जब्त