April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

चुनाव जीतने में समक्ष उम्मीदवारों को ही मिलेगी टिकट : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव जीतना भाजपा का लक्ष्य है, लिहाजा पार्टी आगामी चुनाव में उन लोगों को ही उम्मीदवार बनाएगी, जो चुनाव जीतने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि पहले भी कई विधायकों के टिकट कटे हैं, इस बार भी कटेंगे।
पार्टी कार्यालय में शुक्रवार चर्चा करते हुए सिंह ने कहा कि भाजपा अगला चुनाव जीतने के प्रयास कर रही है, इसके लिए कई विधायकों के टिकट कट सकते हैं। यह पहली बार नहीं होगा, पहले भी टिकट कटे हैं, इस बार भी विधायकों के टिकट कटेंगे, मगर कितने विधायकों के टिकट कटेंगे, यह कहा नहीं जा सकता।

Share to...