भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, उनकी इस्तीफे को निजी वजह बताई जा रही है। अरविंद सुब्रमण्यन के इस्तीफे के संकेत अरुण जेटली के ट्वीट से मिल गया था। हालांकि, बाद में इस खबर की पुष्टि हो गई कि अरविंद सुब्रमण्यन अब मुख्य आर्थिक सलाहकार नहीं रहें और वह निजी वजहों से अमेरिका जा रहे हैं।
फेसबुक पोस्ट में अरुण जेटली ने सूचना दी कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन पारिवारिक वजहों से वापस यूएस जा रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने लिखा कोई ऑप्शन नहीं है, लेकिन वह अरविंद सुब्रमण्यन के फैसले से सहमत हैं।
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में जानकारी दी है कि मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने पारिवारिक बाध्यताओं के चलते अमेरिका लौटने का निर्णय किया है, और उनके पास अरविंद सुब्रमण्यन की बात मान लेने के अलावा कोई विकल्प नहीं रह गया है। इसके बाद उन्होंने अरविंद सुब्रमण्यन के सरकार के साथ सफर का जिक्र करते हुए उन्हें धन्यवाद भी दिया।
अरविंद सुब्रमण्यन ने मुख्य आर्थिक सलाहकार का पद छोड़ा

More Stories
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर व अभिनेत्री शुभांगी दत्त बाबा महाकाल की भोग आरती में हुए शामिल
अभिनेता अमित भल्ला भस्मारती में हुए शामिल, किए बाबा महाकाल के दर्शन