April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अब किसानों के लिए मध्य प्रदेश की सियासत में प्रवीण तोगड़िया करेगें आंदोलन

मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन में सभी सियासी रंग देखने को मिल रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया इंदौर आए जहां पर उन्होंने प्रेस से चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह हिंदुत्व मुद्दे के साथ-साथ किसानों के लिए भी लड़ेंगे और किसानों को उनका अधिकार दिलाएंगे।
प्रवीण तोगड़िया को पहले राम मंदिर के लिए और हिंदुत्व के मुद्दे के लिए जाना जाता था, लेकिन अब तोगड़िया किसानों के लिए भी आंदोलन शुरु करने वाले हैं जिसकी शुरुआत वह 24 जून से करेंगे।
प्रवीण तोगड़िया ने बताया कि पूरे भारत में किसानों की हालत बहुत खराब हो चुकी है और इसका कारण सिर्फ और सिर्फ सरकार की नीतियां हैं। किसान को उसकी लागत से बढ़कर मुनाफा नहीं मिल पा रहा। फसल बीमा योजना का लाभ भी किसानों को नहीं मिला। प्राइवेट कंपनी फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों का पैसा लूट रही है, जिसके लिए वह अब आवाज उठाएंगे। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि उनके साथ पूरे देश के किसान खड़े हैं। इंदौर, रतलाम के दौरे के बाद तोगडियां उज्जेन महाकाल दर्शन करने भी पहुंचे।

Share to...