कैलास मानसरोवर की यात्रा शुक्रवार से शुरू हो गई है। दुनिया के सबसे ऊंचे शिवधाम कैलास मानसरोवर को 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे श्रेष्ठ माना गया है। मान्यता है कि यह भगवान शिव का स्थायी निवास है। हर साल कैलास मानसरोवर की यात्रा के लिए लाखों श्रद्धालु जाते हैं। कैलास मानसरोवर चीन के तिब्बत में स्थित है। इसके अलावा एक छोटा कैलास धाम भी है जो उत्तराखंड की सीमा पर भारत के इलाके में है।
कैलास मानसरोवर की यात्रा के लिए 2 रास्ते हैं। पहला उत्तराखंड का लिपुलेख दर्रा है और दूसरा सिक्किम का नाथुला दर्रा। कैलास मानसरोवर पहुंचने के लिए नेपाल से होकर जाना पड़ता है। पिछले साल चीन ने नाथुला दर्रे को बंद कर दिया था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार नाथुला दर्रा खुला है।
शुरू हुई शिवधाम कैलास मानसरोवर की यात्रा

More Stories
माता की घट स्थापना, समय और नौ दिनों में क्या है विशेष
बारिश से हालात हो रहे खराब, देश के 10 राज्यों में बारिश के येलो अलर्ट जारी
28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा “सुजल शक्ति अभियान’’