कर्नाटक विधानसभा चुनावों में त्रिशंकु विधानसभा के नतीजे के बाद अब सभी की निगाहें कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला पर टिक गईं। कर्नाटक में 104 सीटें जीतने वाली भाजपा के सीएम कैंडिडेट बीएस येदियुरप्पा ने बुधवार दोपहर राज्यपाल वजूभाई वाला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा किया। हालांकि, मुलाकात के बाद ये साफ नहीं हुआ कि राज्यपाल ने इस दावे पर क्या प्रतिक्रिया दी। शाम के वक्त राजाजी नगर से भाजपा के विधायक सुरेश कुमार और कर्नाटक भाजपा के ट्विटर हैंडल से हुए ट्वीट ने सत्ता की कश्मकश को दिलचस्प कर दिया। कुमार ने कहा कि गुरुवार सुबह 9ः30 बजे येदियुरप्पा ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कर्नाटक भाजपा ने भी यही दावा किया। इससे पहले करीब शाम 5 बजे कांग्रेस.जेडीएस ने राज्यपाल से मुलाकात की और जरूरी बहुमत होने के दस्तावेज दिखाए। दोनों दलों ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। वहीं राज्यपाल ने बीजेपी को 15 दिन का मौका दिया है और कल येदियुरप्पा 9 बजे शपथ लेगें जिसमें मोदी और अमित शाह दोनों ही मौजूद नहीं रह पाएगे। राज्यपाल के फैसले के बाद कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कर रही हे।
कांग्रेस ने लगाया राज्यपाल पर आरोप, वहीं कल लेगें बीजेपी के येदियुरप्पा शपथ

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध