नोएडा में सार्वजनिक परिवहन ढांचे को मजबूत बनाने की पहल करते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो कॉरिडोर का विस्तार नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा सेक्टर 62 तक करने को मंजूरी प्रदान कर दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय का निर्णय किया गया। इसके तहत दिल्ली मेट्रो कारिडोर को 6.675 किलोमीटर तक बढ़ाया जायेगा।
इस पर 1967 करोड़ रूपये की लागत आयेगी। इसमें भारत सरकार की हिस्सेदारी 340.60 करोड़ रूपये होगी। इस परियोजना को दिल्ली मेट्रो रेल निगम पूरा करेगी। यह परियोजना केंद्रीय मेट्रो अधिनियम, मेट्रो रेलवे निर्माण कार्य अधिनियत 1978 और मेट्रो रेलवे परिचालन एवं रखरखाव अधिनियम के ढांचे के तहत संचालित होगी।
मंत्रिमंडल का फैसला नोएडा सिटी सेंटर से नोएडा सेक्टर 62 तक दौड़ेगी मेट्रो

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध