केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सेना के ऑपरेशन को कुछ समय के लिए टाल दिया है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की मांग पर केंद्र सरकार ने ये फैसला लिया है। भारत में 18 तारीख से रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है, जिसके मद्देनजर सीएम महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार से ये मांग की थी।
गृह मंत्रालय की तरफ से एक ट्वीट में ये लिखा गया है कि किसी आतंकी हमले की स्थिति में ये शर्त लागू नहीं होगी लेकिन सूबे में सेना की ऑपरेशन कार्यवाही पर पूरे रामजान के दौरान ढिलाई बर्ती जाएगी।
इस फैसले का ये मतलब नहीं है कि किसी भी सुरक्षा लिहाज से भारतीय सेना अपनी चौकसी कम कर देगी बल्कि स्थानीय कार्यवाही में थोड़ी ढील जरूर रहेगी। इस फैसले के जरिए एक कोशिश ये संदेश देने की भी है कि रमजान के पवित्र महीने में इंसान अपने गलत काम छोड़ सही रास्ता अख्तियार करे।
रमजान के दौरान आतंकियों के खिलाफ नहीं चलेगा ऑपरेशन

More Stories
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध
राज्यमंत्री श्रीमती गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा का किया शुभारंभ,19 को गंगोत्री यमुनोत्री, 22 को केदारनाथ व 23 को बद्रीनाथ के खुलेंगे कपाट