बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता को कांग्रेस मुक्त कर्नाटक बनाने के लिए धन्यवाद। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को शाह ने संबोधित किया।
अमित शाह ने कहा कि येदियुरप्पा जी और उनके कार्यकर्ताओं को भी बधाई। सरकार के मोर्चे पर मोदी जी की विकास यात्रा के स्वरूप हमने 15वां चुनाव जीता है। शाह ने कहा कि हम कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बने हैं। हम पूर्ण-बहुमत से कुछ ही पीछे हैं। मैं कांग्रेस को बताना चाहता हूं कि आपकी इस चुनाव में घोर पराजय हुई। कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट अपनी पारंपरिक सीट से बुरी तरह हारे। कांग्रेस की आधी कैबिनेट बुरी तरह हारी है। कांग्रेस इसे विजय कैसे मानती है यह वही समझे।
जनता ने कांग्रेस मुक्त देश बनाने के लिए वोट दिया: शाह

More Stories
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
होर्मुज में भारतीय जहाज पर गोलीबारी के बाद भारत ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया विरोध