April 19, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

जस्टिस जोसफ को जज बनाने की सिफारिश, दोबारा भेजेगा कॉलेजियम

सुप्रीम कोर्ट के 5 वरिष्ठतम जजों के कॉलेजियम ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस केएम जोसफ को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने की सिफारिश सरकार के पास दोबारा भेजने का फैसला किया है। आज हुई बैठक में चीफ जस्टिस और बाकी जज उनका नाम दोबारा भेजने पर एकमत रहे, लेकिन इसे कुछ और हाई कोर्ट जजों के साथ भेजा जाएगा। बाकी नामों पर चर्चा के लिए 16 मई को अगली बैठक होगी।
कॉलेजियम की आज की बैठक में चर्चा के 2 विषय थे। पहला, उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसफ को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाने के लिए उनका नाम दोबारा सरकार के पास भेजना। दूसरा, कुछ हाई कोर्ट जजों को सुप्रीम कोर्ट जज बनाने के लिए विचार करना।
चीफ जस्टिस एयर कॉलेजियम के सदस्य जज के एम जोसफ जा नाम दोबारा भेजने पर एकमत हैं, लेकिन उनका नाम कुछ और हाई कोर्ट जजों के साथ भेजा जाएगा। इसके लिए विस्तृत चर्चा की ज़रूरत है। कॉलेजियम की बैठक 16 मई को शाम 4.15 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

Share to...